India On 10 Wealthiest Country List Takes 7Th Spot

News Reporter
By -
0

भारत ने दुनिया के 10 सबसे धनी देशों में स्थान बनाया

नयी दिल्ली: भारत ने दुनिया के 10 टॉप धनी देशों में स्थान बनाया है जहां कुल वैयक्तिक संपदा 5,600 अरब डॉलर की है जबकि सूची में टॉप स्थान पर अमेरिका है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्थान 7वां है और वह कनाडा (4,700 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (4,500 अरब डॉलर) और इटली (4,400 अरब डॉलर) से पहले आता है। इन 3 देशों का स्थान सूची में क्रमश: 8वां, 9वां और 10वां है।

India On 10 Wealthiest Country List Takes 7Th Spot


कुल वैयक्तिक संपत्ति रखने के संदर्भ में दुनिया में टॉप स्थान पर अमेरिका है। अमेरिका में यह संपत्ति 48,900 अरब डॉलर की है। जबकि दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान आता है जहां क्रमश: वैयक्तिक संपत्ति क्रमश: 17,400 अरब डॉलर और 15,100 अरब डॉलर की है।

अन्य 10 टॉप देशों की सूची में ब्रिटेन चौथे स्थान पर है जिसकी वैयक्तिक संपदा 9,200 अरब डॉलर की है जिसके बाद 5वें स्थान पर जर्मनी आता है जिसकी वैयक्तिक संपदा 9,100 अरब डॉलर है और छठे स्थान पर फ्रांस आता है जिसकी वैयक्तिक संपदा 6,600 अरब डॉलर की है।

दुनिया के 10 धनी देशों में भारत का स्थान व्यापक तौर पर उसकी आबादी के कारण है। ऑस्ट्रेलिया का सूची में स्थान इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है कि उसकी आबादी सिर्फ 2.2 करोड़ है।


Title: India On 10 Wealthiest Country List Takes 7Th Spot | भारत ने दुनिया के 10 सबसे धनी देशों में स्थान बनाया | e- News in Hindi

Description: भारत ने दुनिया के 10 टॉप धनी देशों में स्थान बनाया है जहां कुल वैयक्तिक संपदा 5,600 अरब डॉलर की है जबकि सूची में टॉप स्थान पर अमेरिका है।

Keywords: सबसे धनी देश, दुनिया से सबसे धनी देश, भारत, अमेरिका, 10 wealthiest country, India on 7th
 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !